सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्व. शारदा प्रताप शुक्ला की जयंती पर नमन किया

Lucknow
  • सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्व. शारदा प्रताप शुक्ला की जयंती पर नमन किया

सरोजिनी नगर से तीन बार विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री के रूप में अपना योगदान दे चुके शारदा प्रताप शुक्ला की जयंती पर आज आशियाना स्थित बालाजी टेंट हाउस में आस्था परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने बड़े भाई रामेश्वर सिंह के साथ सम्मिलित होकर स्व. शारदा शुक्ला को पुष्पांजलि अर्पित की बालाजी टेंट हाउस के प्रो. इंजीनियर अनिल कुमार शुक्ला, शारदा शुक्ला के छोटे भाई कृष्ण प्रताप शुक्ला, अशोक अवस्थी, ब्राह्मण परिवार की रंजना मिश्रा, अनिल दुबे, एम बी सिंह, विपिन तिवारी,नीरज शर्मा शिखर त्रिवेदी, प्रांजल द्विवेदी प्रमोद यादव राजेश सिंह गोपाल शुक्ला एवं अन्य परिजनों से स्नेहिल भेंट की।