Skip to content
Wednesday, August 05, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बाइक मैकेनिक के खाते में आए 1.20 करोड़ रुपये, बैंक स्टाफ मामले की पड़ताल में लगा

Agra Zone
2021-09-232021-09-23 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) रातों-रात मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग करने वाला मिस्त्री करोड़पति बन गया है। जब उसको जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई कि उसके खाते से लाखों रुपए का लेन-देन भी हो चुका है। बुधवार को मामला खुला तो बाइक मैकेनिक को रातभर नींद नहीं आई। बैंक स्‍टाफ पूरे मामले की पड़ताल में लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यूपीआइ के जरिए इस खाते में धनराशि आती थी। खाते को ब्‍लॉक जब किया, उससे पहले ही रकम ही निकासी हो गई।

मामला थाना बरहन क्षेत्र के गांव गढ़ी राम बक्श का है। गढ़ी राम बक्श निवासी कपिल उम्र 20 वर्ष का भारतीय स्टेट बैंक खांडा शाखा में बचत खाता है। कपिल बुधवार को अपने खाते से 5000 पांच हजार रुपये निकालने के लिए गया था। तभी बैंक में पैसे निकालते वक्त बैंककर्मियों ने देखा कि कपिल के खाते में पिछले 20 दिनों में एक करोड़ बीस लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। यह जानकारी जब मैनेजर द्वारा कपिल से की गई तो उसने अनभिज्ञता जताई। शाखा प्रबंधक ने कपिल की पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर खाते को ब्लॉक कर दिया है।

वहीं कपिल ने बताया कि बैंककर्मियों ने उसको बताया था कि 16 सितंबर को उसके खाते से 60 लाख रुपए निकाले गए हैं। अभी खाते में से 60 लाख रुपए और जमा हैं। इतनी बड़ी धनराशि खाते में आना कपिल की समझ से परे है। उधर चूंकि ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखा है, इसलिए उसमें भी करोड़ों का लेनदेन नहीं होता। बैंक स्‍टाफ पूरे मामले की पड़ताल करने में जुटा है।

UPI के जरिए आती थी धनराशि
शाखा प्रबंधक राजीव कुमार वर्मा का कहना है कि कपिल के खाते में यूपीआइ के जरिए एक साथ बड़ी रकम आती थी लेकिन निकासी कम की होती थी। जैसे ही उन्‍होंने खाते को ब्‍लॉक करना चाहा, उससे पहले ही शेष 60 लाख रुपये भी निकाले जा चुके थे। अब खाते में मात्र 500 रुपये शेष रह गए हैं। हो सकता है कि ये साइबर शातिरोंं की साजिश हो।

Tagged agra agra news hindi news Rs 1.20 crore came in the account of the bike mechanic the bank staff engaged in the investigation of the matter Today news in hindi

Post navigation

जब नशे में हद पार कर दी धर्मेंद्र, तो तनुजा ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़
call me को बनाया मुझे कॉल करना:मनोज मुंतशिर पर कविता चुराने का आरोप

Related Posts

मौत के 17 घंटे बाद फिर जिंदा हुई 65 वर्षीय महिला, बोली- “मैं जिंदा हूं”… आगरा की घटना ने सबको कर दिया हैरान

2026-08-01 Dr. Anil Tripathi

योगी का शिक्षकों से आह्वान: भारत विरोधी षड्यंत्रों के खिलाफ बनें जागरूकता की ताकत, छात्रों में जगाएं राष्ट्रभाव

2026-07-26 Dr. Anil Tripathi

27 वर्ष से फरार दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा गिरफ्तार, खुद को मृत घोषित कर पुलिस को देता रहा चकमा

2026-07-20 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत हैं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-08-04 Dr. Ajay Shukla
  • जनता की आवाज़ सदन तक: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर को जलभराव से स्थायी मुक्ति का मुद्दा उठाया

    2026-08-04 Dr. Ajay Shukla
  • सपा ने फिर साबित किया—जनहित नहीं, व्यवधान ही उसकी राजनीति का आधार : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-08-04 Dr. Ajay Shukla
  • फोरेंसिक विज्ञान न्याय व्यवस्था की रीढ़, सत्य के प्रहरी बनें विद्यार्थी : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-08-04 Dr. Ajay Shukla
  • बारिश से निपटने के लिए नगर निगम अलर्ट, जोनल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    2026-08-042026-08-04 Dr. Ajay Shukla
  • 10 साल बाद इमरान खान की वापसी, नेटफ्लिक्स की ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से करेंगे कमबैक

    2026-08-04 Dr. Anil Tripathi
  • बृजभूषण शरण सिंह बरी, सियासी राह खुली, अब राजनीति में वापसी का क्या है विकल्प?

    2026-08-04 Dr. Anil Tripathi
  • नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग… बुझाने आए दमकलकर्मियों पर गिरी दीवार, 2 की मौत, 3 घायल

    2026-08-04 Dr. Anil Tripathi
  • विधानसभा चुनाव 6 महीने दूर फिर भी UP की 3 सीटों पर क्यों नहीं कराया गया उपचुनाव?

    2026-08-04 Dr. Anil Tripathi
  • सम्राट को चुनौती और तेजस्वी के लिए मुसीबत… PK अब सबके लिए सिरदर्द!

    2026-08-04 Dr. Anil Tripathi
  • अमेरिका में टैरिफ पर बवाल: ट्रंप प्रशासन के नए टैरिफ के खिलाफ 25 राज्यों ने किया मुकदमा

    2026-08-042026-08-04 Dr. Anil Tripathi
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड : आज SBI लॉकर पहुंचेगी SIT, सोने-चांदी की ईंटों और बहुमूल्य आभूषणों का होगा मिलान

    2026-08-04 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR