नगर निगम को ऊंचाईयां देगा बाॅन्ड का फैसला, नगर आयुक्त की भूमिका इतिहास याद करेगा

Lucknow
  • अजय कुमार द्विवेदी ने नगर निगम को वित्तीय रूप से मजबूत किया: महामिलिंद लाल सीएफओ
  • नगर आयुक्त की मेहनत और इच्छा शक्ति से लखनऊ नगर निगम को मुबंई स्टाॅक एक्सचेंज में नई पहचान मिली
  • बॉन्ड से 200 करोड़ की आय हुई,जिसमेें से अधिकतर पैसा मकान बनाने और अमृत योजना में व्यय किया जायेगा
  • इसी में से 26 करोड़ एफडी के रूप में सुरक्षित रखा जायेगा,जिससे कि निवेशकों को पैसा देने में कोई समस्या न आये

(www.arya-tv.com)नगर निगम लखनऊ का नाम उ.प्र. की राजधानी होने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहता है। पर इस बार नगर निगम के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने मुबंई स्टाॅक एक्सचेंज में नगर निगम के बाॅन्ड जारी करा कर एक इतिहास रच दिया। यह अपने आप में एक बड़ी बात है कि आज नगर निगम लखनऊ पूरे भारत में अपना नाम कमा चुका है। एक समय था जब नगर निगम के बॉन्ड जारी कारने को लेकर बहुत ही विचार विमर्श किया जाता था पर सफलता अजय कुमार द्विवेदी के प्रयास के बाद नजर आयी।

नगर निगम लखनऊ में अजय द्विवेदी के आने के बाद से ऐसा लग रहा है कि अब नगर निगम नई बुलंदियों को जल्द ही हासिल करेगा। वहीं नगर निगम के सीएफओ महामिलिंद लाल ने बताया कि मुबंई स्टाॅक एक्सचेंज में नगर निगम के बॉन्ड जारी कराने में नगर आयुक्त की बहुत बड़ी भूमिका रही। श्री द्विवेदी ने अथक प्रयास से इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया और हम सफल हैं। बॉन्ड जारी होने के बार इसी मांग बाजार में बहुत तेजी से बड़ी पर निश्चित बॉन्ड होने के कारण खरीदारों की लाइन लग गयी एक समय आया कि बॉन्ड खरीदारों को संख्या ने ओवरफ्लो हो गयी पर निश्चित बॉन्ड होने के कारण कम ही लोग इसे खरीदने में सफल हो सके। जिनको मिला उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। श्री लाल ने बताया कि अपने इस कदम से नगर निमग को नयी पहचान मिलेगी।

  • बॉन्ड की रकम से होगा मकान बनाने का कार्य

सीएफओ ने बताया कि बॉन्ड से होने वाली आय को मकान बनाने में लगाया जायेगा जिससे कि नगर निगम की आय भी बढ़ सके और पैसा भी न डूबे। इसका उपयोग नगर निमग की आय को बढ़ाने में किया जायेगा। भविष्य में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नगर निगम का यह फैलसा लखनऊ नगर निगम को नई ऊंचाईयां देगा।