दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में की शादी, जाने क्या है मसला

National

(www.arya-tv.com) ओडिशा में दुष्कर्म के आरोपी का पीड़िता के साथ शादी करने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश के बाद ओडिशा की एक जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ विवाह किया। अधिकारियों ने बताया। चौद्वार क्षेत्र जेल अधीक्षक कुलमणि बेहेरा ने बताया कि जिले के गुरुदिझटिया इलाके के विचाराधीन कैदी राजेश सिंह (23) ने पॉक्सो अदालत और डीजी (जेल) के आदेशों के बाद जेल परिसर के भीतर दुष्कर्म पीड़िता से विवाह किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पिछले महीने 18 साल की हो गई। बलात्कार के बाद वह पिछले साल गर्भवती हो गयी थी और अब वह एक बेटे की मां है। विवाह के पश्चात पीड़िता अपने ससुराल गई लेकिन कैदी राजेश सिंह को फिलहाल जेल में रहना होगा क्योंकि उसके जमानत आवेदन पर अगले महीने फिर सुनवाई होनी है।

विवाह उनके परिवारों के सदस्यों, मित्रों और पॉक्सो अदालत के वकील की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में प्रीतिभोज का भी आयोजन हुआ जिसमें अन्य कैदी भी शामिल हुए।