राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम किए मुंबई के 5 फ्लैट और एक बंगला

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हो चुके बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने एक बड़ा फैसला लिया है। खबर आ रही है कि राज ने हाल ही में अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम 5 फ्लैट ट्रांसफर किए हैं। कहा जा रहा है कि राज के इन घरों की कीमत करोड़ों में है। बता दें राज को पिछले साल पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

प्रॉपर्टी की कीमत 38.5 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा ने अपनी मुंबई स्थित एक बिल्डिंग के पूरे फर्स्ट फ्लोर को शिल्पा के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें 5 फ्लैट्स हैं। इस प्रॉपर्टी की कीमत 38.5 करोड़ बताई जा रही है। उनका यह बंगला समुद्र तट से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बना हुआ है।

साथ ही जुहू वाले जिस बंगले में वो अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, उसे भी राज ने शिल्पा के नाम पर ट्रांसफर दिया है। शिल्पा का जुहू वाला बंगला 5,995 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है, जिसके ट्रांसफर पर शिल्पा ने 1.9 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रांजेक्शन 21 जनवरी 2022 को किया गया था। हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों ऑफिशियल कोई जानकारी साझा नहीं की है।

 फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं शिल्पा

राज को पिछले साल जुलाई में, मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एक ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर कई धाराओं के तहत मामले भी दर्ज किए गए थे। जेल में रहने के कुछ महीनों बाद उन्हें जमानत मिली थी। वहीं शिल्पा की बात करें तो वो शब्बीर खान की अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ दिखाई देंगी।