मजदूरों पर पॉलिटिक्स जारी: राहुल ने जारी की मजदूरों पर डाक्यूमेंट्री

# ## National

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक डाक्यूमेंट्री जारी की है। इस डाक्यूमेंट्री में प्रवासी मजदूरों का दर्द बयां किया गया है। इसमें वह किसानों से पूछ रहे हैं कि वह किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वह किसानों से उनका हाल पूछ रहे हैं।

इस डाक्यूमेंट्री को उन्होंने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। लाखों लोग अब तक इसे देख चुके हैं। खूब कमेंट आ रहे हैं। इन सब के बीच सवाल उठने लगा है कि राहुल मजदूरों की मदद करने गए थे या फिर वीडियो बनाने गए थे।

राहुल गांधी इससे पहले सड़क पर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं कांग्रेस की फायर ब्रान्ड नेता प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले प्रवासी मजदूरों के लिए एक हजार बसों को भेजने के लिए सरकार से परमीशन मांगी थी। सरकार ने जब बसों और चालकों की लिस्ट मांगी तो उसमें से आधी बसें अनिफिट भी साथ ही कई आॅटो और दो पहिया वाहनों के नंबरों की लिस्ट दे दी गई थी।