इको गार्डन में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

Lucknow

(www.arya-tv.com) इको गार्डन में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कर यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कर्नाटक में बजरंग दल को चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बैन करने की कही थी बात। जिसके बाद बजरंग दल को बैन करने के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री रामू द्विवेदी, जिला शाह मंत्री हर्ष सिंह भदौरिया, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, प्रखंड उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेई, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सचिन सिंह, प्रखंड संयोजक विशाल साहू, प्रखंड मंत्री शिवजीत गिरी, राजकुमार, नीरज पांडे, उमेश चंद्र मिश्रा, निवर्तमान पार्षद कमलेश सिंह और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।