कर्मचारी हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता – सुषमा खर्कवाल महापौर

Lucknow
  • नगर निगम कर्मचारी संघ ने नव निर्वाचित महापौर का किया स्वागत

लखनऊ। राजधानी की नव निर्वाचित महापौर सुषमा खर्कवाल का नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा व महामंत्री राम अचल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सैकड़ों कर्मचारियों के साथ पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। साथ ही कर्मचारी नेताओं ने महापौर के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई दी। वहीं,महापौर ने सभी को एक जुट रहकर आपसी सहयोग से जनता, कर्मचारी व संस्थान हित में मिल जुलकर आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा। इस दौरान मेयर ने कर्मचारियों के बकाया भुगतान आदि समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि समय-समय पर बैठक कर हम समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करेंगे। इस स्वागत कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा,महामंत्री राम अचल,संरक्षक राम चन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश उप्रेती, उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब ,शमील अखलाक, मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा यादव, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रचार मंत्री शत्रोहन लाल, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखलेश खरे, शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, अब्दुल तनवीर, कार्यकारिणी सदस्य जाकिर अली, मनीष पाल,अर्क गौतम, सुखदेव यादव, शमशाद अहमद, यश विजय प्रकाश गुप्ता पवन पाल, शबनम श्रीवास्तव, अनीता वर्मा, पवन कश्यप सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।