प्रियंका अब तवायफ का किरदार निभाएंगी।

Fashion/ Entertainment

Arya Tv : Lucknow (Stuti)

संजय लीला की अगली फिल्म हीरा-मंडी को लेकर प्रियंका काफी चर्चा में है । फिल्म में 1950 के दशक की मुंबई की कहानी होगी। सूत्र बता रहे हैं कि भंसाली नवंबर में फिल्म की घोषणा करेंगे।

जानकारों के मुताबिक 2017 में भंसाली ने यह प्रोजेक्ट बीच में रोक कर पद्मावत बनाने का फैसला किया था। जबकि प्रियंका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में व्यस्त हो गई थीं।

इससे पहले प्रियंका ने भंसाली की बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई थी। इस बीच प्रियंका ने निर्देशक शोनाली बोस की ऑफबीट फिल्म द स्काय इज पिंक साइन की। जिसमें उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर होंगे।

ऐसे में प्रियंका के सामने बड़ा संकट है कि बॉलीवुड दर्शकों के दिलों में कैसे जगह बनाए रखें। भंसाली से ही उन्हें मदद मिलती दिख रही है। हीरा-मंडी के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्रियंका के बीच मतभेद

इससे कुछ महीनों पहले भंसाली और प्रियंका के बीच मतभेदों की भी खबर थी। क्वांटिको के हिट दौर में जब प्रियंका ऊंचाई पर थी तो वह भंसली द्वारा बनाई जा रही शायर साहिर लुधियानवी और कवयित्री अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर फिल्म करना चाहती थी। अमृता की भूमिका निभाने के साथ प्रियंका फिल्म की को-प्रोड्यूसर होकर मुनाफे में हिस्सा बांटना चाहती थीं। जबकि भंसाली उन्हें फीस देकर काम करना चाहते थे। इस पर प्रियंका उस फिल्म से हट गई थीं।