बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर राजनीति शुरू, प्रियंका ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

# ## National UP

नई दिल्ली। पालघर के बाद बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस की फायर ब्रांड प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उत्तर प्रदेश में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।

आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। प्रियंका ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सामने लाना चाहिए। सरकार की यही जिम्मेदारी है।