वॉर जोन में मासूम जिंदगियां रह रही हैं; गौहर ने कहा, कई देशों की बर्बादी पर दुनिया चुप रही

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)रूस-यूक्रेन विवाद गुरुवार को जंग में तब्दील हो गया। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस जंग पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के एक रेल्वे स्टेशन का वीडियो शेयर कर लिखा, यह बहुत डरावने द्रश्य हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वहां के लोगों की मदद करने के लिए भी कहा है।

खुद के जीवन को लेकर बहुत भय में जी रहे हैं: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, यूक्रेन से जो द्रश्य सामने आ रहे हैं वह बहुत डरावने हैं। मासूम लोग अपने परिजन और खुद के जीवन को लेकर बहुत भय में जी रहे हैं। एक बात समझ में नहीं आ रही है कि मॉर्डन वर्ल्ड में स्थिति जंग तक कैसे पहुंच सकती है। इसका परिणाम पूरी दुनिया में गूंजेगा। इस वॉर जोन में मासूम जिंदगियां रह रही हैं। ये बिल्कुल मेरे और आपके जैसे ही हैं।

वह कौन हैं और उनका इरादा क्या है: गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हम सभी जानते हैं कि कौन खतरनाक नेता हैं जिसे हम नजरअंदाज करते हैं या चुप रहते हैं। अंत में वह यह दिखाने का निर्णय लेते हैं कि वह कौन हैं और उनका इरादा क्या है। पुतिन ने भी दिखा ही दिया। यह बहुत बुरा है मैं यूक्रेन के लिए प्रार्थना करती हूं। दुनिया लीबिया, सीरिया, फिलिस्तीन और अफगानिस्तान जैसे कई देशों के तबाह होने पर चुप रही। नफरत और एक-दूसरे को बाटने वालों के खिलाफ लड़ो।