सुल्तानपुर में पुलिस के सामने तिरंगे के साथ खिलवाड़

Lucknow
  • विपुल लखनवी ब्यूरो प्रमुख पश्चिमी भारत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के तहसील बल्दीराय में बारह रबीउल अव्वल के जूलूस में सरेआम तिरंगे का अपमान किया गया। तिरंगे में अशोक चक्र की जगह उर्दू फारसी में कुछ लिखा हुआ दिख रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। क्या उत्तर प्रदेश के आल्हा कमान अधिकारी इसका संज्ञान लेकर जांच करने का प्रयास करेंगे। नेट के दर्शकों की यही राय है की योगी जैसे मुख्यमंत्री के शासन में किसी भी प्रकार के अपराध की कोई जगह नहीं हो सकती है। इस जुलूस में किस मानसिकता को प्रदर्शित किया गया है यह समझ से परे हैं। जिसमे वीडियो में जिला प्रशासन के अतिरिक्त पुलिस के अधिकारी भी देखे जा सकते हैं। प्रश्न यह उठता है कि इस तरीके के जुलूस पर पुलिस के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की। क्या तिरंगे के अपमान को इस तरीके से किया जा सकता है। प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया इसका मतलब उनकी मूक सहमति से यह सब हो रहा है। यदि यह है तो आने वाले समय में भारत के तिरंगे की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी। इसी प्रकार के एक वीडियो में कनाडा के खालिस्तानी एक फुटबॉल के ऊपर भारतीय तिरंगे को लपेटकर पैरों से मार कर एक दूसरे की तरफ पास कर रहे हैं। जिसको देखकर देश प्रेमियों का खून खौल रहा है किंतु वे कुछ कर नहीं सकते क्योंकि यह कनाडा का क्लिप है। लेकिन भारत में अपने तिरंगे का इस तरीके से अपमान आमजन मानस को कभी भी बर्दाश्त नहीं होगा। बेहतर है प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करें।