Skip to content
Sunday, November 22, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

शानदार प्रीमियम पर लिस्ट हुआ पार्क होटल्स का शेयर, हर लॉट पर हुआ 3-3 हजार से ज्यादा मुनाफा

# ## Business
2024-02-122024-02-12 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद आज सोमवार को एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के शेयरों की लिस्टिंग हो गई. देश में पांच सितारा होटल, रेस्टोरेंट, नाइट क्लब व बार चलाने वाली कंपनी के शेयर 20 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए. इसके साथ कंपनी ने करीब 4000 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू के साथ बाजार में शुरुआत की.

खुदरा निवेशकों का न्यूनतम निवेश

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी को लॉन्च हुआ था. इस आईपीओ में बोली लगाने की अंतिम तारीख 7 फरवरी थी. इस आईपीओ में 1-1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 147 रुपये से 155 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था, जबकि आईपीओ के एक लॉट में 96 शेयर शामिल थे. इसका मतलब हुआ कि एक शेयर को इस आईपीओ में कम से कम 14,880 रुपये का निवेश करना पड़ा.

हर लॉट पर हो गई इतनी कमाई

ग्रे मार्केट पहले से ही अच्छी लिस्टिंग के संकेत दे रहा था. लिस्टिंग से पहले एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का शेयर ग्रे मार्केट में 25 फीसदी के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था. बीएसई पर शेयर 187 रुपये के भाव पर खुला, जबकि आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 155 रुपये था. इस तरह आईपीओ के निवेशकों को हर शेयर पर 32 रुपये का और हर लॉट पर 3,072 रुपये की कमाई हो गई.

इतना बड़ा था आईपीओ का साइज

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स आईपीओ का साइज 920 करोड़ रुपये था. आईपीओ में ऑफर फोर सेल और फ्रेश इक्विटी इश्यू दोनों का हिस्सा शामिल था. आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी इश्यू किए गए, जबकि 320 करोड़ रुपये के शेयर ओएफएस के तहत ऑफर किए गए. आईपीओ के बाद शेयरों का एलॉटमेंट 8 फरवरी को हुआ और 9 फरवरी को सफल बिडर्स के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए गए.

कंपनी के कारोबार का दायरा

हॉस्पिटलिटी सेक्टर में एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का अच्छा नाम है. कंपनी द पार्क, द पार्क कलेक्शन, जोन बाय द पार्क, जोन कनेक्ट बाय द पार्क, स्टॉप बाय जोन नाम से होटल व रेस्तरां आदि चलाती है. फ्लूरिस ब्रांड नाम से कंपनी फूड एंड ब्रेवरेज बिजनेस में भी मौजूदगी रखती है. 31 मार्च 2023 तक कंपनी 80 रेस्तरां, नाइट क्लब व बार का परिचालन कर रही थी. कंपनी के पास देश के विभिन्न शहरों में 27 होटल्स हैं.

सभी कैटेगरी में शानदार सब्सक्रिप्शन

इसके आईपीओ को हर कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ को क्यूआईबी की कैटगरी में 79.23 गुना, एनआईआई में 55.26 गुना और रिटेल कैटेगरी में 32 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कर्मचारियों के लिए 7 रुपये के डिस्काउंट के साथ रखे गए हिस्से को सबसे कम 5.73 गुना सब्सक्राइब किया गया. ओवरऑल इस आईपीओ को 62.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिले.

Tagged apeejay surrendra park hotels apeejay surrendra park hotels ipo apeejay surrendra park hotels ipo gmp apeejay surrendra park hotels ipo gmp today apeejay surrendra park hotels ipo review apeejay surrendra park hotels share lemon tree hotel share price target lemon tree hotel share target 2022 park hotel ipo park hotels ipo park hotels ipo review Share Market Stock market stock market tak the park hotel ipo the park hotel ipo gmp today

Post navigation

क्या देश की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं कंगना रनौत?
हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में मालदीव एक महत्वपूर्ण साझेदार: अमेरिका

Related Posts

तरणतारण में ASI की हत्या मामले में एक्शन, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया शूटर हरप्रीत; लड़की के साथ आया था होटल

2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

बरेली RTO को मिला अपना कार्यालय, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन

2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

CM Yogi Mother Death: मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलक पड़े CM योगी के आंसू, पंचूर में भावुक कर गया बेटे का दर्द

2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. राजेश्वर सिंह : योगी सरकार में समृद्धि और सामर्थ्य के राजमार्ग बने एक्सप्रेसवे, यूपी विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा का नया पावरहाउस

    2026-11-22 Dr. Ajay Shukla
  • तरणतारण में ASI की हत्या मामले में एक्शन, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया शूटर हरप्रीत; लड़की के साथ आया था होटल

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • बरेली RTO को मिला अपना कार्यालय, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • CM Yogi Mother Death: मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलक पड़े CM योगी के आंसू, पंचूर में भावुक कर गया बेटे का दर्द

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • Ramnagar Tiger Attack: जबड़े में दबाकर महिला को घसीट रहा था बाघ, पति ने नहीं हारी हिम्मत, मौत के मुंह से छीन ली जिंदगी

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा उतारेगी महिला विस्तारक, आठ राज्यों से पहुंचीं कार्यकर्ता

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • नरेन्द्र मोदी वैशाली में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत, गंगा नदी पर बने छह लेन नीतीश सेतु का भी होगा लोकार्पण

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • पेरू में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.7 की तीव्रता, मचा हड़कंप

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इकोनॉमी की तारीफ की, अपने ही देश के फेड रिजर्व पर साधा निशाना

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • जमीन के लिए बन गए एक-दूसरे के दुश्मन, थाने में बचपन याद आया तो फूट-फूटकर रोए दोनों भाई

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • मां जैसी दौलत कहां किसी के पास होती है, आजम खान ने CM योगी की माताजी के निधन पर जताया दुख

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • महिला वोटर्स पर बीजेपी की नजर, सभी 403 सीटों पर महिला मोर्चे की नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR