संगठन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है : धर्मपाल सिंह

Lucknow

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत भाजपा लखनऊ महानगर शक्ति केंद्र सदस्यता संयोजको की बैठक प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित की गई जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा पुनः सदस्यता अभियान चलाकर संगठन परिवार का विस्तार कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी की अपेक्षा के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाना है।संगठन के विस्तार से ही संगठन की विचारधारा, संगठन के संकल्प और लक्ष्य पूर्ण होते है। इसलिए पूरी ऊर्जा और परिश्रम के साथ सभी को सदस्यता अभियान में जुटना है। सशक्त भाजपा से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कोई संगठन कितना प्रभावी है यह संगठन के सदस्यों की संख्या व कार्यशैली पर निर्भर करता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में स्वयं से पहले राष्ट्र सेवा की भावना होती है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से हर घर और व्यक्ति तक पहुंचना है ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में राज्यसभा सांसद बृजलाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।