एयरपोर्ट पर सरोजनीनगर दक्षिण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर डी पुंडेश्वरी के प्रथम लखनऊ आगमन पर सरोजनीनगर दक्षिण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसमें नगर मंत्री पुष्कर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, विद्यावती प्रथम द्वितीय तृतीय के पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, रामनरेश रावत उपस्थित रहे। इसके साथ ही युवा मोर्चा महिला अध्यक्ष नीता दीक्षित और समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रही। महामंत्री के चले जाने के बाद मंडल अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा और वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा ने विद्यावती तृतीय के पार्षद कमलेश सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।