नगर आयुक्त ने की छापेमारी, अधिकारियों के खिलाफ शासन में लिखा पत्र:अधिकारी, कर्मचारी थे नदारद

# ## Kanpur Zone

(www.arya-tv.com)  लगातार सख्त निर्देशों के बाद भी कानपुर नगर निगम में अधिकारी समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने मुख्यालय का निरीक्षण कर विभागों में जा-जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति चेक की। सभी विभागों के अधिकारी नदारद मिले। सभी के खिलाफ शासन में पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

-मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिली। नगर आयुक्त द्वारा इनके विरूद्ध शासन में पत्र लिखने के लिए अपर नगर आयुक्त द्वितीय को निर्देश।
-जोनल अभियन्ता-4 कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। कारण बताओ नोटिस दिया गया।
-मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में नही मिले। इनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया।

-प्रोजेक्ट सेल में अभियन्ता आरके सिंह व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। चपरासी द्वारा रजिस्टर भी ताले में बन्द बताया गया। कारण बताओ नोटिस दिया गया।
-यातायात विभाग में कर्मचारी नहीं मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
-मार्ग प्रकाश कार्यालय मे प्रभारी मुख्य अभियन्ता व कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस जारी।
-लेखाधिकारी अपनी सीट पर उपस्थित नहीं मिले और न ही नीचे लेखाधिकारी कार्यालय में मौजूद मिले। पहले भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। शासन में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया।
-सम्पत्ति विभाग में तहसीलदार अनुपस्थित पाए गए, उनको कारण बताओ नोटिस जारी।
-नक्शा अधीक्षक व उनके कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी।
-नगर निगम परिसर के पीछे के भाग का निरीक्षण। पीएम स्वनिधि के लिए नागरिकों की लम्बी लाइन मिली। जिन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए।