हरे निशान में आए शेयर बाजार; निफ्टी पहुंचा 15700 के करीब, स्मॉल कैप इंडेक्स में 1% का उछाल

Business

(www.arya-tv.com)घरेलू बाजार दोपहर बाद फिर से हरे निशान में आ गए हैं। दोनों ही बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में मजबूती है। सेंसेक्स 52350 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 15700 के करीब आ गया है। निवेशक छोटे और मझोले शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में लगभग 0.40% की तेजी है। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 1% का उछाल है।

ICICI बैंक, M&M, RIL, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट बाजार को मजबूती दे रहा है। अडाणी पोर्ट्स, IOC, ONGC, कोल इंडिया और डिवीज लैब के शेयर भी सपोर्ट कर रहे हैं। TCS, इन्फोसिस, HCL टेक टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में बिकवाली का दबाव है। दबाव बनाने वालों में ब्रिटानिया, JSW स्टील और टाटा मोटर्स भी शामिल हैं।

आज भी निफ्टी का आईटी इंडेक्स दबाव में है। इसमें लगभग 0.70% की गिरावट है। FMCG इंडेक्स भी कमजोरी का शिकार है। बाजार को PSU बैंक, रियल्टी, फार्मा और मीडिया इंडेक्स सपोर्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट की मजबूती है।

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुझानों के बीच मजबूती के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 116 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,434 पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 25 पॉइंट की बढ़त के साथ 15705 पर खुला।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 1 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,245 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 880 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

एशिया में मिला-जुला रुझान

एशिया के कुछ अहम शेयर बाजारों में तेजी है। जापान के निक्केई इंडेक्स में लगभग 0.30% की मजबूती है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 1.50% टूटा हुआ है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 1.80% की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी में लगभग 0.1% की मजबूती है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरी लगभग 0.5% ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *