नई आरक्षण सूची ने बदला गणित, ऐसे देखें पूरी लिस्ट

Meerut Zone

सहारनपुर (www.arya-tv.com) जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी। जनपद के 11 विकास खंडों में 884 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण किया गया है।

इनमें 298 गांवों में अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग महिला व सामान्य जाति महिलाओं के सिर प्रधानी का ताज सजेगा। 305 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। जिला पंचायत राज विभाग द्वारा इस बार आरक्षण का जो खाका तैयार किया गया है, उसके मुताबिक अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए 68 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए 83 व सामान्य जाति महिलाओं के लिए 147 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

वर्ष 2015 को आधार मानकर जारी की गई आरक्षण सूची से विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे की अपनी तैयारी कर रहे कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है तो कई मायूस हो चुके दावेदार फिर से सक्रिय हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधान पद की तैयारी कर रहे ऐसे लोगों पर पड़ा है।

आरक्षण से कई पुराने किले ढह गए हैं। जनपद में 884 ग्राम पंचायतों, 11210 ग्राम पंचायत वार्डों, क्षेत्र पंचायत के 1206 व जिला पंचायत के सभी 49 वार्डों का आरक्षण जारी किया गया है। इसके साथ ही शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने इन सूचियों को जिलाधिकारी कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय व सभी खंड विकास कार्यालयों व जिला पंचायत कार्यालय पर चस्पा करा दिया है।

यदि किसी को भी आरक्षण पर कोई आपत्ति है तो वह 23 मार्च तक इन सभी कार्यालयों में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिनका निस्तारण जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा 24 से 25 मार्च के बीच किया जाएगा। आरक्षण का अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को किया जाएगा।

ब्लाक ——- एससी महिला—एससी —-ओबीसी महिला——-ओबीसी —–महिला —–अनारक्षित

-बलियाखेड़ी — 6 12 7 13 12 25

-पुवारंका — 7 14 9 17 15 31

-मुजफ्फराबाद — 8 14 9 17 16 34

सढौली कदीम – 6 10 8 15 14 31

-देवबंद——- 5 10 6 11 11 21

-नागल——- 6 11 7 13 12 25

-रामपुर मनिहारान–5 8 5 9 8 19

-नानौता——- -5 9 5 10 9 18

-सरसावा——–8 15 10 18 17 35

-नकुड़———-7 13 8 15 14 28

-गंगोह———-5 9 9 18 19 38

नोट- यह आंकड़े विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित ग्राम पंचायतों की संख्या है।

पंचायत सीटों की स्थिति

ग्राम पंचायतों की संख्या –884

पंचायत वार्डों की संख्या—11210

क्षेत्र पंचायत में वार्ड– 1206

जिला पंचायत वार्ड–49

क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पदों के आरक्षण का आवंटन

ब्लाक आरक्षण

नानौता अनारक्षित

नागल अनारक्षित

पुंवारका अनारक्षित

नकुड अनारक्षित

मुजफ्फराबाद महिला

देवबंद महिला

गंगोह पिछड़ा वर्ग महिला

साढौली कदीम पिछड़ा वर्ग

सरसावा पिछड़ा वर्ग

रामपुर मनिहारान अनुसूचित जाति

बलियाखेडी अनुसूचित जाति महिला

जिला पंचायत के वार्डो के वार्डवार आरक्षण की स्थिति

ब्लाक – मुजफ्फराबाद

वार्ड 1- पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 2-अनारक्षित।

वार्ड 3-.पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 4- अनुसूचित जाति।

वार्ड 5-महिला।

वार्ड 6–अनारक्षित।

ब्लाक सढौली कदीम

वार्ड 7–अनारक्षित।

वार्ड 8-पिछड़ा वर्ग महिला।

वार्ड 9-पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 10–पिछड़ा वर्ग महिला।

ब्लाक सरसावा

वार्ड 11–अनारक्षित।

वार्ड 12–पिछड़ा वर्ग महिला।

वार्ड 13–अनुसूचित जाति।

वार्ड 14– महिला।

वार्ड 15–अनुसूचित जाति महिला।

ब्लाक नकुड़

वार्ड 16–पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 17–पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 18–अनारक्षित।

वार्ड 19–पिछड़ा वर्ग महिला।

ब्लाक गंगोह

वार्ड 20–अनारक्षित।

वार्ड 21–पिछड़ा वर्ग महिला।

वार्ड 22–अनारक्षित।

वार्ड 23–महिला।

वार्ड 24–अनारक्षित।

वार्ड 25–अनुसूचित जाति।

ब्लाक नानौता

वार्ड 26– अनारक्षित।

वार्ड 27–महिला

वार्ड 28- अनारक्षित।

ब्लाक देवबंद

वार्ड 29–अनुसूचित जाति।

वार्ड 30–महिला।

वार्ड 31–अनारक्षित।

वार्ड 32–अनारक्षित।

ब्लाक रामपुर मनिहारान।

वार्ड 33–महिला।

वार्ड 34–अनुसूचित जाति महिला।

वार्ड 35–महिला।

ब्लाक नागल

वार्ड 36–पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 37–पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 38– अनारक्षित।

वार्ड 39–अनुसूचित जाति महिला।

वार्ड 40–अनारक्षित।

बलियाखेड़ी

वार्ड 41–अनुसूचित जाति महिला।

वार्ड 42–अनुसूचित जाति।

वार्ड 43–अनारक्षित।

वार्ड 44–अनुसूचित जाति।

ब्लाक पुवारंका

वार्ड 45–अनुसूचित जाति महिला।

वार्ड 46-पिछड़ा वर्ग।

वार्ड 47-अनारक्षित।

वार्ड 48-अनुसूचित जाति

वार्ड 49- अनुसूचित जाति।