यूपी में कोरोना वायरस के 1997 मिले नए केस, 13 लोगों की मौत

## Lucknow

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1997 नए मरीज मिले हैं, जबकि 5453 डिस्चार्ज हुए हैं। यूपी में कोरोना के कुल 23180 एक्टिव मामले है। इसमें 21822 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में 24 घंटे में 165716 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1997 पॉजिटिव पाए गए। इसमें लखनऊ में 282, गौतमबुद्धनगर 138, गाजियाबाद में 108 मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 14 करोड़ 97 लाख 47 हजार 886 और दूसरी डोज 10 करोड़ 72 लाख 52 हजार 31 दी गयी। इसी तरह 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग को कुल पहली डोज एक करोड़ नौ लाख 79 हजार 367 और दूसरी डोज 5 लाख 78 हजार 958 दी गई है। प्रीकाशन डोज 17 लाख 69 हजार 252 डोज दी गयी है। अब तक कुल 27 करोड़ छह लाख 27 हजार 494 डोज दी गई है।