अखिलेश के लिए प्रचार करने आई ममता पर अपर्णा ने साधा निशाना, कहा- बंगाल में खेला किया था, लेकिन यूपी में झेला होगा

# ## Kanpur Zone

(www.arya-tv.com) यूपी विधानसभा चुनाव 2022: यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने आई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपर्णा यादव ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कानपुर के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद में कहा कि यूपी में गुंडे-बदमाश रहते हैं, यह कहने वाली बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आई है।

यूपी को बदनाम करने की कोशिश
अपर्णा ने ममता पर आरोप लगाते कहा कि यह यूपी को बदनाम करने की कोशिश है। बंगाल में खेला किया था, लेकिन यूपी में झेला होगा और इनको वहीं झेल दिया जाएगा।

भाजपा के शासन काल में महिलाएं सुरक्षित
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में महिलाएं सुरक्षित रहीं। पार्टी ने मंगलवार को ही अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें गरीबों के लिए योजनाओं की भरमार है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक गरीब बेटियों की शादी में 35 हजार का अनुदान मिलता था, इसे अब बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा।

इसके साथ हौसला योजना की राशि भी बढ़ाई जा रही है। बुजुर्गों के लिए सार्वजनिक परिवहन में नि:शुल्क सेवा रहेगी। यह बहुत बड़ा काम है। विकास के लिए हर तरफ काम किया गया है।