कैंट में नुक्कड़ सभा को नीरज सिंह ने संबोधित किया

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) कैंट मंडल एक के आजाद नगर पुलिस चौकी के पीछे आदर्श मिश्रा द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में नीरज सिंह ने सम्मिलित होकर जनसमूह को संबोधित किया।
इसी क्रम में रिचा आदर्श शुक्ला ने कहा कि नीरज सिंह कलयुग के श्रवण कुमार है जो अपने पिता के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने  अपने आप को और अपने साथियों को जामवंत नल नील बताया। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला ने कहा अपना मतदान करना अपने परिवार का मतदान करना और अपने मोहल्ले का मतदान करना हमारी प्राथमिकता है इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला ,ऋचा आदर्श शुक्ला ,विनायक पांडे, ब्रजेश कुमार मिश्रा, मानसिंह लोकसभा संयोजक,अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल दिवेदी और पूर्व पार्षद आनंद सिंह, पप्पू सिंह, संजीव गिरी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।