लॉकडॉउन में नगर निगम की स्वास्थ्य,लंच वितरण,सैनीटाइजेशन की सेवांए निरंतर जारी —नगर आयुक्त

# Lucknow
  • लॉकडॉउन में नगर निगम की स्वास्थ्य,लंच वितरण,सैनीटाइजेशन की सेवांए निरंतर जारी —नगर आयुक्त
  • जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 68102 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया:अशोक सिंह
  • लखनऊ स्मार्ट सिटी की हैलो डाॅक्टर सेवा के माध्यम से 35 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया:जैदी
  • 3707 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्यवाही की गयी:

(www.arya-tv.com)नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना के इस संकट काल में लॉकडॉउन की अवधि से मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप शहर में जरूरतमंदों को लंच व राशन वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि लंच पैकट व राशन किट जरूरमंदों तक अवश्य पहुंचे। इसके साथ ही शहर के हॉटस्पॉट इलाकों व वार्डों में रोस्टर के माध्यम से लगातार टीम लगाकर सैनीटाइजेशन व सफाई कार्य रूटीन रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी योजना में हैलो डॉक्टर काल सेंटर द्वारा अस्वस्थ्य व्यक्तियों को परामर्श कार्य भी किया जा रहा है।

  • शहर में 68102 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया

लॉकडॉउन में फसें जरूरतमंदो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 10 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 68102 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।

  • स्मार्ट सिटी की हैलो डाॅक्टर सेवा के माध्यम से 35 व्यक्तियों को परामर्श

नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत स्थापित हैलों डॉक्टर सुविधा के अन्तर्गत अस्वस्थ्य व्यक्तियों को वरिष्ठ डाक्टरों का परामर्श दिया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शहर के विभिन्न इलाकों से 35 व्यक्तियों ने हेल्पलाइन के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श लिया। दराअसल लॉकडॉउन में शहर भर के डाक्टर भी कोरोना के भय से ओपीडी के लिए नियमिन न बैठ कर मोबाइल के माध्यम से ही मरीजो को देख रहे हैं इसको देखते हुए नगर निगम द्वारा इस सेवा का आरम्भ किया गया था जिससे किसी भी बीमार व्यक्ति को काल सेंटर के माध्यम से परामर्श मिल सके।

हैलो डाॅक्टर सेवा नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159, यह सेवा प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन् 2ः00 बजे तक, वेबसाइट https://tinyurl.com/hellodoctorLSCL पर उपलब्ध है

  • हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान एवं घरों में बांटा गया सेनेटाईजर व सोडियम हाइपोक्लोराइट

नगर निगम द्वारा कोविड.19 के अन्तर्गत संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रशासन द्वारा सील किये गये हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अतिरिक्त नगर के समस्त 110 वार्डो में घर—घर जाकर सेनेटाईजर एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का वितरण किया जा रहा है। ​जिसमें कुल मिलाकर 3707 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्यवाही की गयी। कार्य का पर्यवेक्षण जोनवार एवं क्षेत्रवार अपर नगर आयुक्त मुख्य अभियन्ता सिविल एवं मुख्य अभियन्ता,पशु कल्याण अघिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यावरण अभियन्ता एवं जोनल अधिकारियों द्वारा किया गया।

  • अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अन्नदा में सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें उ.प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा 21 हजार, साथ ही उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ व टीम केअर इंडिया लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडिकल किट, सेनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया, रंजीत निर्मल, गोमती नगर द्वारा 9.5 हजार, अजीत पाण्डेय, गोमती नगर द्वारा 9.5 हजार,प्रबंधक सेंट कोलम्बस इंटर कालेज, गोमती नगर द्वारा 5 कुंतल चावल उपलब्ध कराया गया।
अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

संघ द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग राशि देते हुए
नगर निगम द्वारा जरूरमंदों को राशन वितरण करते हुए