चाणक्य नीति: ऐसे लोगों पर कभी भी भरोसा न करें

Uncategorized

(wwwaryatv.com)  आचार्य चाणक्य की कई बातें हमें जीवन में कई चीजों पर जानकारी देती हैं। उनके श्लोक में बहुत सी ज्ञान की बातें छिपी हुईं थी। बस उनका अर्थ जानकर अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। चाणक्य उर्फ कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र के अलावा चाणक्यनीति भी चर्चित हैं। आचार्य चाणक्य ने कई श्लोकों की रचना की। जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण बात बताईं।

नखीनां च नदीनां च श्रृंगीणां शस्त्रपाणिणां।

विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

अपने इस श्लोक में चाणक्य कहते हें कि ऐसे जानवर जिनके नाखून लंबे होते हैं औऱ ऐसे जानवर बहुत खूंखार होते हैं इसलिए ऐसे भालू, बाघ जानवरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। दरअसल खूंखार जानवरों के बारे में कुछ कहा जा नहीं सकता है। इसलिए ये कब आप पर आक्रमण कर दें इसके बारे में आप अनुमान नहीं लगा सकते।

इसके अलावा सींग वाले पशुओं जैसे अक्रामक पशुओं पर भी बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए। हमें इन लोगों का सामना होने पर अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा श्लोक में यह भी बताया गया है कि नदी पार करते समय भी सावधानी रखनी चाहिए। किसी की बात न सुनकर खुद पता करना चाहिए कि नदी कितनी गहरी है और उसी हिसाब से उसे पार करने के बारे में सोचना चाहिए। वहीं अगर आपके सामने कोई हथियार वाला व्यक्ति भी आ जाए तो उस पर भी कदाचित भरोसा नहीं करना चाहिए। वहीं किसी महिला के मन में क्या चल रहा है उसको लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए।