नगर आयुक्त स्वयं सफाई अभियान शुरू किया

Lucknow
  • महा पर्व दीपावली के बाद नगर निगम क्षेत्र में कूड़े, पटाखों के अवशेष, मलवे इत्यादि के निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर छेड़ा गया अभियान

(www.arya-tv.com)महा पर्व दीपावली के बाद लखनऊ शहर के सभी वार्ड मोहल्लों में कूड़ा, मलवा, पटाखों के अवशेष सड़कों गली मोहल्लों में फैल जाते हैं तथा आम जनता द्वारा भी सड़क पर फेंक दिया जाता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने सुबह 6 बजे से सभी जोनल अधिकारियों, जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टरों के साथ स्वच्छता सफाई का अभियान शुरू करा दिया गया। स्वयं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा नगर निगम के सभी जोनों निरीक्षण जोनल अधिकारियों जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ सुबह 6 बजे से करते हुए तुरंत मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है। प्रत्येक जोन में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।