डीप नेक नाइट सूट में मोनालिसा ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, देखें तस्वीरें

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) भोजपुरी सिनेमा और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहती हैं। अब एक बार फिर ने उनकी नई तस्वीर ने धमाल मचाया हुआ है।

मोनालिसा की यह तस्वीर उनके बेडरूम की है। जिसमें वह छोटे से नाइट सूट में नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपनी इस तस्वीर को खुद सोशल मीडिया मीडिया पर शेयर किया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। अभिनेत्री के फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते रहते हैं।

मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेडरूम की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में वह डीप नेक छोटे नाइट सूट में नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने तस्वीर में ब्लू एंड व्हाइट कलर का प्रिंटेड नाइट सूट पहना है और अपने बेड पर पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है।

तस्वीर के कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा, ‘इसे जगाने के लिए… तस्वीर पर म्यूजिक….पहली बार इसका इस्तेमाल।’ सोशल मीडिया पर मोनालिसा की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले मोनालिसा क्रिसमस पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर करने की वजह से चर्चा में थीं।

क्रिसमस के मौके मोनालिसा ने क्रिसमस पर अपनी कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को विश किया था। तस्वीरों में मोनालिसा पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगी नजर आ रही थीं। उन्होंने रेड कलर की डीप नेक टॉप के साथ रेड एंड व्हाइट कलर की चेक शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। सोफे पर बैठकर मोनालिसा अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही थीं।