‘मोदी की गारंटी’ से पूरा हो होगा ‘विकसित भारत’ का संकल्प : डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा के ‘संकल्प-पत्र सुझाव अभियान’ का किया शुभारंभ, कहा- भाजपा के लिए राष्ट्रहित व जनकल्याण सर्वोपरि
  • जनता के सुझाव हमारी प्राथमिकता और उनकी आशा-आंकाक्षाओं को पूरा करना परम ध्येय : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। सरोजनीनगर में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के​ लिए ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ सुझाव पेटिका में अपने सुझाव देकर सरोजनीनगर की जनता से अपने-अपने विचार व सुझाव देने का आवाहन भी किया। डॉ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 हेतु आगामी पंचवर्षीय लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण में जनता के बहुमूल्य सुझाव सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सबसे पहले अपने लिखित सुझाव पेटिका में डालकर ‘संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ का शुभारम्भ किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने सुझाव दिए जिसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धजनों को प्रमुखता ​दी गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों समेत उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनूठी पहल के लिए की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय पर चलकर विकसित भारत बनाने की दिशा में तीव्रता से अग्रसर है। देश की जनता की अपेक्षाएं व आकांक्षाएं क्या है, देश के विकास के लिए उनके क्या सुझाव हैं, यह जानने के लिए ही ‘संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जन के सुझावों को एकत्र कर प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाने का है। इन सुझावों को चिंतन कर पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा ताकि राष्ट्र के हर वर्ग का उत्थान हो सके और विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सके।

आगामी 10 दिनों तक यह सुझाव पेटिका सरोजनीनगर के सभी वार्डों में भेजी जाएगी। ‘संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमा शंकर त्रिपाठी, लखनऊ महानगर नगर मंत्री आमोद कुमार, पार्षद कमलेश सिंह, पार्षद हिमांशु अंबेडकर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।