मोदी ने देश को विश्व स्तर पर पहचान दी: डॉ.राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • मोदी ने देश को विश्व स्तर पर पहचान दी: डॉ.राजेश्वर सिंह

लोकसभा चुनाव परिणाम के बारे में बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु के बाद, नरेन्द्र मोदी देश के दूसरे ऐसे नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 2019 में भाजपा को 22.9 करोड़ यानी 37.3% वोट मिले थे, इस बार 36.56% मत प्रतिशत के साथ 23.59 करोड़ वोट मिले हैं वोट मिले हैं, इस बार 2019 की तुलना में 69 हजार अधिक वोट मिले हैं। विधायक ने आगे जोड़ा देश भर में 33 सीटें ऐसी थी जहाँ भाजपा बड़े कम अंतर से हारी है, अगर इन सभी सीटों पर मिलाकर 6 लाख वोट अधिक वोट मिले होते तो भाजपा की जीती होती। भाजपा ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई, अरुणाचल में एतिहासिक बहुमत से सत्ता वापस आई, आंध्र प्रदेश में भाजपा के गठबंधन को जीत मिली। दक्षिण भारत में भाजपा को 3 करोड़ 94 लाख वोट मिले जबकि कांग्रेस को केवल 3 करोड़ 91 लाख वोट मिले।