विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संगठन पर्व मंडल कार्यशालों को संबोधित किया

Lucknow

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम और द्वितीय मंडल की संगठन पर्व कार्यशालाओं में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि सरोजनी नगर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से सरोजनी नगर में 1 लाख से अधिक भाजपा सदस्य बनाने का कीर्तिमान स्थापित हुआ है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। संगठन चुनावों पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि, क्षमता के अनुरूप कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान करने का अवसर है। विधायक ने बताया कि संगठन चुनाव आंतरिक लोकतंत्र को सुदृढ़ करते हैं, जड़ता को समाप्त करते हैं, नए विचारों और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

डॉ. सिंह ने भाजपा की राष्ट्र प्रथम विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नीतियों स्पष्ट हैं इसलिए जनता लगातार भाजपा पर विश्वास कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए डॉ. सिंह ने कहा देश को सशक्त बनाने तथा भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए, भाजपा संगठन को अजेय बनाना हमारा प्राथमिक दायित्व है, संगठन को सर्वाधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, उत्साह के साथ काम करना है।

कार्यशाला में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल चुनाव अधिकारी हरसरन लाल गुप्ता, सदस्यता प्रमुख उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, आर.पी. भारद्वाज, अनूप मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, लवकुश रावत, कौशलेन्द्र द्विवेदी, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, हिमांशु पाण्डेय, नीरज शर्मा, साधना गुप्ता, राजन गुप्ता, शिव नारायण वर्मा, मनु श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह, सत्यम शुक्ला, अमित पांडेय, श्याम मोहन गुप्ता, राज कपूर वर्मा, रक्षा राम वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।