फिजिकली और मेंटली फिट बने युवा पीढ़ी – डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को वृन्दावन योजना स्थित एडब्लूएचओ दलजीत विहार आरडब्लूए को लाइब्रेरी प्रदान की। लाइब्रेरी में ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म, महापुरुषों की जीवनी, और साहित्यियिक पुस्तकों का विस्तृत संकलन है। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि सेना के बहादुर जवानों के शौर्य और पराक्रम से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, एडब्लूएचओ में लाइब्रेरी स्थापित कराने का सौभाग्य मेरे लिए गौरवपूर्ण है।

सरोजनीनगर विधायक ने आरडब्लूए में लाइब्रेरी स्थापित कराने के अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि आरडब्लूए में लाइब्रेरी की स्थापना से कम्युनिटी फीलिंग बढती है, विधायक ने बताया सीएसआर फंड के माध्यम से सरोजनीनगर में अब तक 17 आरडब्लूए में लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं और सभी 104 आरडब्लूए में लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। इस दौरान अध्यक्ष दलजीत विहार कॉलोनी, कर्नल (रिटायर्ड) दुष्यंत सिंह, कर्नल (रिटायर्ड) दया शंकर दुबे, मेजर जनरल (रिटायर्ड) पृथ्वी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, रिंकु दुबे, शैलेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।