प्रयागराज में वकील का सरेआम मर्डर:बाइक से आए बदमाश ने तमंचा सटाकर मारी गोली

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) प्रयागराज के उतराव थाना अंतर्गत सिथौली गांव में शुक्रवार सुबह एक अधिवक्ता को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था, पर शाम तक हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में परिजनों ने एडमिट कराया। जहां शुक्रवार देर शाम अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने मृतक के भाई कपिल की तहरीर के आधार पर दो पट्‌टीदार अखिलेश और जोगेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस देर रात दो नामजद सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गोली मारने के बाद फूलपुर की ओर भागे बदमाश
सिथौली गांव में वकील इंद्रदेव यादव रहते हैं। वो जिला न्यायालय में वकील हैं। इसके अलावा वो झाड़-फूंक का काम भी करते हैं। शुक्रवार को सुबह 6 बजे वो गांव के पास ही सुंदरम चौराहे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए गए थे। चाय पीकर वो पैदल ही घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से एक बदमाश पैदल आया। उसने आवाज देकर उन्हें रोक लिया। बदमाश इंद्रदेव के पास पहुंचकर पीठ पर गोली मार दी। कुछ दूर पर खड़ी बाइक पर बैठकर फूलपुर की तरफ फरार हो गया।

गोली लगने से वकील खून से लथपथ हो कर नीचे गिर गए। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस मिला है। घायल को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अब परिवार वालों से पूछताछ हुई। वहीं पुलिस ने दो नामजद पट्‌टीदार सहित 4 आरोपियों को देररात हिरासत में लिया है।

घटनास्थल से मिला था 315 बोर का जिंदा कारतूस

घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद अखिलेश पुत्र गुलाब व जोगेन्द्र पुत्र साधु व एक अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया है। देर शाम इलाज के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंद्रदेव अधिवक्ता के साथ साथ-साथ झाड़-फूंक ओझाई का भी काम करता था। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक की एक बेटा अंकित व एक बेटी आरती हैं। युवक की मौत से पत्नी संजू देवी व माता इंद्रावती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।