महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में मिलेगा 7.5% ब्याज, स्मृति ईरानी ने किया निवेश

Business

(www.arya-tv.com) महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) स्कीम में अकाउंट खुलवाया है। स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में संसद मार्ग के मुख्य डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में ये अकाउंट खोला है।

यह महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में 2 साल के लिए 2 लाख रुपए तक निवेश किए जा सकते हैं। इसमें सिर्फ महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। हम आपको इस योजना से जुड़ी हर जरूरी बातें बता रहे हैं।

इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है।

कई खास परिस्थितियो में ये अकाउंट बंद 2 साल से पहले भी बंद किया जा सकता है। अकाउंट को 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर आपको 7.5% की जगह 5.5% ब्याज दिया जाएगा। ये ब्याज आपके प्रिसिपल अमाउंट (मूलधन) पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।

इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टीफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।

आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (आधार और पैन कार्ड), नए खाताधारक के लिए केवाईसी फॉर्म और पे-इन-स्लिप जमा राशि या चेक जमा कराना होगा।

इसमें 7.5% दिया जा रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा है। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय 2 साल की FD पर 7% ब्याज दे रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि अगर आप 2 लाख रुपए से ज्यादा का निवेश करना चाहती हैं तो ये ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ स्कीम आपके लिए सही नहीं रहेगी। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।