संचारी रोग की रोकथाम में लिए प्रत्येक वार्ड में होगी मशीन : नगर आयुक्त

# ## Lucknow
  • संचारी रोग की रोकथाम में लिए प्रत्येक वार्ड में होगी मशीन:नगर आयुक्त
  • नगर निगम लखनऊ द्वारा रोगो की रोकथाम हेतु ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ एवं दस्तक अभियान चलाया जायेगा।
  • पीएम स्वनिधि (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि-पी.एम. स्वनिधि) के अंतर्गत आवेदन 02 जुलाई, 2020 से प्रारम्भ होगा।

(www.arya-tv.com)उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के आदेश दिये गये हैं जिसके तहत नगर निगम के आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी तथा लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रूपरेखा तय की गयी जिसमें सभी अधिकारियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। तथा टीम बना कर इसके व्यापक प्रचार—प्रसार करने के आदेश दिये गये। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री त्रिपाठी द्वारा लखनऊ के प्रत्येक वार्ड में एक मशीन क्रय करने का निर्णय लिया गया। जिसकी इस अभियान में अहम भूमिका होगी।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम लखनऊ द्वारा दिनांक 01 जुलाई, 2020 से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी आफिसर व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जे.ई./ए.ई.एस. इत्यादि संचारी रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु यह अभियान चलाया जाना है। 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2020 तक चलने वाले अभियान में निम्नलिखित प्रभावी उपाय किए जाने के निर्देश दिये गये:-

  • समस्त क्षेत्रों विशेषकर मलिन बस्तियों, गोमती किनारे के क्षेत्र, नालो व बंधो के किनारे के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई करायी जाय।
  •  समस्त क्षेत्रों में फागिंग करायी जायेगी तथा एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड हेतु एक मशीन क्रय की जायेगी।
  •  कूड़ा डम्पिंग स्थलों पर एक कर्मचारी की तैनाती की जायेगी जो कि नियत समय के अतिरिक्त कूड़ा फेंकने वाले नागरिको को रोकेगे तथा समय पर कूड़ा डालने हेतु प्रेरित करेगे।
  •  समस्त क्षेत्रों में समय से कूड़ा उठान व कचरे का समुचित निस्तारण किया जाय।
  •  स्वच्छता प्रोत्साहन समितियो को उपरोक्त अभियान से अवगत कराकर क्रियाशील किया जाय।
  •  नागरिकों को वातावरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपाय करने तथा खुले में शौच न किए जाने के लिए जागरुक करना।
  •  खुली नालियों को ढकने तथा नालियों/नाला की सफाई शत-प्रतिशत करायी जाय।
  • किसी भी क्षेत्र में जलभराव या जलजमाव न होने दिया जाय।
  •  सड़को के किनारे उगी वनस्पतियों को नियमित रूप से हटाया जाय।
  •  शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिये गये।

दस्तक अभियान के अंतर्गत व्यापक शिक्षा, जागरुकता, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन का कार्य किया जाना है। दिमागी बुखार, कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबंध में व्यापक जन जागरुकता हेतु जुलाई माह में प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बीमारियों के बचाव तथा उपचार से संबंधित जानकारी दी जायेगी। इस क्रम में सफाई एवं जनजागरुकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार व प्रसार किए जाने के आदेश दिये गये।

पी.एम. स्वनिधि योजना:2 जुलाई से आवेदन फाॅर्म भरवाये जाने का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा

  • भारत सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष माइक्रो क्रेडिट सुविधा प्रदान किए जाने हेतु पीएम स्वनिधि (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि-पी.एम. स्वनिधि) योजना लागू की गयी है जिसमें पथ विक्रेताओं को रु. 10,000 ऋण उपलब्ध कराया जाना है।
  • इस योजना में आवेदन प्राप्त करने हेतु प्रत्येक जोनल कार्यालय स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से दिनांक 02 जुलाई से आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ किया जायेगा।
  • समस्त पथ विक्रेतागण इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर व बैंक एकाउंट के.वाई.सी. 1 जुलाई को पूर्ण कर हेल्पडेस्क को सूचित कर दे जिससे समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 2 जुलाई से आवेदन फाॅर्म भरवाये जाने का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।