देश का पहला चलता फिरता रेस्तरां

National

Arya Tv : Lucknow (Vivek Sahu)

रेस्तरां एक व्यवसाय ही नही  बल्कि एक परिवार  एवं  एक रिश्ते को जोड़ने के  लिए भी होता है  किसी की शादी, बर्थडे तथा कोई भी पार्टी करनी हो तो लोग रेस्तरां का प्रयोग जरुर करते है। पर रेस्तरां के लिए  कोई निर्धारित जगह  का होना जरूरी है। लेकिन यह  देश का पहला चलता-फिरता रेस्तरां शुरू हुआ है। जिसका नाम  विक्टोरिया रेस्तरां है। आप इसमें लंच और डिनर दोनों का लुत्फ उठा सकते है।

पूरे शहर में ये रेस्तरां दो चक्कर लगाएगा। ट्रामाकार में शुरू हुए इस रेस्तरां में दो बोगियां हैं और  इसमें 27 लोग बैठ सकते हैं। इसे बनाने में 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

इलेक्ट्रिक ट्रामाकार में देश का पहला चलता-फिरता रेस्तरां रविवार से शुरू हुआ है। यह ट्रामाकार शहीद मीनार से खिदिमपुर तक चलेगी।

इस चलते फिरते रेस्तरां में वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार का भोजन  उपलब्ध होगा। जिसमें वेज खाना 799 रुपये और नॉनवेज खाना 999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा यहां चाइनीज, बंगाली और इंडियन खाना भी मिलेगा।