आव्श्रिन मास में जानिए क्यो मनाया जाता है दशहरा

# ## National

(www.arya-tv.com) दशहरा बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा का पावन पर्व आज 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है।

दशहरा के दिन लोग बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं और सा​थ ही अपने अंदर बुरी आदतों को दूर करने का प्रण लेते हैं। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने आश्विन शुक्ल दशमी को रावण का वध किया था, वहीं मां दुर्गा इसी तिथि को महिषासुर का अंत कर महिषासुरमर्दिनि कहलाईं।

इन वजहों से हर वर्ष आश्विन शुक्ल दशमी को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। आप भी इस पावन पर्व पर अपने मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामना संदेश दें, ताकि वे भी अपनी बुराइयों पर विजय हासिल कर सफलता और तरक्की प्राप्त करें।