जानिए क्या है आगरा का मौसम आज बूंदाबांदी की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Agra Zone

आगरा (www.arya-tv.com) ताजनगरी में मौसम ठंडा है। देश के दूसरे राज्‍यों में इतनी ठंड नहीं है, जितनी आगरा में महसूस हो रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि आगरा में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच का अंतर इन दिनों काफी कम है। कोल्‍ड डे जैसी कंडीशन किसी भी दिन बन सकती है क्‍योंकि दोनों के बीच का अंतर लगभग सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है।

आगरा में सुबह सुबह धुंध छा रही है और ओस भी अच्‍छी गिर रही है। शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 15.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 22.7 डिग्री दर्ज हुआ था। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह बादल छाए रहने के बाद लगभग 11 बजे से हल्‍की धूप निकली आई है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है। उधर लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी हो भी चुकी है।

शनिवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और रविवार को कोहरा पड़ सकता है। आने वाले दिनों में धूप अच्‍छी नहीं निकलेगी और दिन में धुंध छाई हुई रह सकती है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।