मेष राशि वाले जानें,कैसा होगा 2022 का सफर, जानिए अपना ​भविष्य

# ##

(www.arya-tv.com) मेष राशि वाले लोग साहस और स्वाभिमान से मनचाहा सम्मान और नतीजे हासिल करते हैं। लेकिन दूसरों के नीचे काम करना इन्हें पसंद नहीं होता। ऐसे में ये विकास नहीं कर सकते। मेष राशि वाले लोग आजाद रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को खुद पर कंट्रोल करना जरूरी है।

पॉजिटिव – ये साल कई बदलाव ला रहा है। मनचाही उपलब्धियां हासिल होंगी। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। सरकारी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके कामों में गति आएगी। सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। कुछ खास लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे जो आपकी तरक्की में मददगार होंगे। प्रॉपर्टी बनने की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं। साथ ही आप अपने व्यक्तित्व के प्रति भी गंभीर रहेंगे।

नेगेटिव- मेष राशि के लोग अक्सर अति उत्साह और जल्दबाजी से अपने बनते काम खराब कर लेते हैं। कुछ समय खुद को जांचने और परखने में भी जरूर लगाएं। इस साल को खुशी से जीने के लिए आपको अपने रूटीन और व्यवहार में वक्त के हिसाब से बदलाव लाने की जरूरत भी रहेगी। रिश्तों के मामले में सजग रहने की जरूरत है। भावनाओं के बहाव में आकर कुछ गलत फैसले भी हो सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें। इस साल स्टूडेंट्स और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है।

व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ये साल तरक्की देने वाला रहेगा। नई उपलब्धियां हासिल होंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। लेकिन शेयर मार्केट और जोखिम भरे कामों में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। करीब आधा साल बीतने के बाद कुछ चुनौतियां आएंगी। हालांकि आप डट कर उनका मुकाबला करने में भी सक्षम रहेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपके हुनर और नॉलेज से तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने योगदान की वजह से विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। सरकारी मामलों से जुड़े बिजनेस में किसी भी तरह के अनैतिक कामों में दिलचस्पी न लें।

लव दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। साथ ही आपसी समझ से घर की व्यवस्था बेहतर बना कर रखेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए ये साल शुभ समाचार लेकर आएगा। युवाओं को प्रेम संबंध एक हद तक रखने की जरूरत है।

स्वास्थ्य– सेहत में छोटी-छोटी परेशानियां रहेंगी। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग ज्यादा सावधान रहें। हालांकि आप अपने रूटीन और खान-पान को व्यवस्थित रखकर काफी हद तक परेशानियों से निजात पा सकते हैं। इस साल मौसम संबंधी बीमारियों से बचाव रखना जरूरी है। घर के बड़े लोगों की सेहत ठीक रहेगी।