Khatron Ke Khiladi 12: जल्द होने वाला है ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का प्रीमियर, नोट कर लें ये डेट और टाइम

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन का जो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। शो के मेकर्स ने अब खतरों के खिलाड़ी 12 के टीवी प्रीमियर डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने बता दिया है कि आप कब से अपने इस फेवरेट एडवेंचर आधारित रियलिटी शो को देख पाएंगे। फिलहाल केकेके 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है।

हाल ही में रोहित शेट्टी के टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिससे यह पता चल गया है कि इस शो का प्रीमियर 2 जुलाई रात 9 बजे होने वाला है। इसे शनिवार और रविवार यानी वीकेंड में कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो में हर बार की तरह इस बार भी रोहित दिल दहला देने वाला स्टंट अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी-12 के सभी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। जिसने साफ पता चल रहा है कि केपटाउन में वो कैसे-कैसे खतरों से जूझ रहे हैं। सेट पर क्या-क्या हो रहा है और कैसे वे एक के बाद एक चुनौतियों के लिए तैयार हो रहे हैं।

हाल ही में कनिका मान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें उन्होंने बताया कि टास्क के दौरान स्टंट करते हुए वो गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। बावजूद इसके उन्होंने अपना टास्क पूरा किया।दर्शकों ने जब से इसकी शूटिंग शुरू होने के बारे में सुना है, उन्हें शो को टीवी पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। इस बार शो में रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, सृति झा, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, तुषार कालिया, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, राजीव अदतिया और कई अन्य हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं।