हैवान आरिफ ने खाया जहर:जेल प्रशासन ने बंदी आरिफ को क्वारैंटाइन बैरक में रखा था

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com)  प्रयागराज में अपनी ही मां-बहन को जान से मारने वाले आरिफ ने मंगलवार को जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसने खुद ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि मैंने जहर खा लिया। पुलिस कर्मी उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए। हालांकि उसने कौन का जहरीला पदार्थ खाया कि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अब उसे स्पेशल सेल की निगरानी में रखा गया है।

बंदी आरिफ को क्वारैंटाइन बैरक में रखा था

जेल प्रशासन ने बंदी आरिफ को क्वारैंटाइन बैरक में रखा था। आरिफ ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने सेवादारों से कहा कि मेरी तबीयत बहुत खराब हो रही है। मैंने जहर खा लिया है। यह सुनकर बंदी रक्षक उसे जेल अस्पताल में ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उसे 2 दिन रखा गया। इसके बाद उसे नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बहादुर के मुताबिक, बंदी आरिफ ने जहरीला पदार्थ खाया है या लोहे की कील निगली है। इसकी चिकित्सकीय जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है। इस वाकए के बाद उसे स्पेशल सेल में रख दिया गया है।