राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी, 31 साल पहले यहीं हुई थी उनकी हत्या

# ## National

(www.arya-tv.com)  कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत के लिए तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। यहां सुबह उन्होंने प्रार्थना सभा हिस्सा लिया। यहां से राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचेंगे। यात्रा के शुभारंभ से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंचा जाएगा। प्रेम और भाईचारे को फैलाने के मकसद से कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा रखा गया है।

कांग्रेस की इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।

यात्रा में होंगे तीन तरह के यात्री

  • भारत यात्री- पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 यात्री ऐसे होंगे, जो शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे। उन्हें भारत यात्री कहा जाएगा।
  • प्रदेश यात्री- जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी, वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। जिन्हें प्रदेश यात्री कहा जाएगा।
  • अतिथि यात्री- वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, वहां से भी 100-100 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। यह लोग अतिथि यात्री कहलाएंगे।