कानपुर में NSUI का अनोखा विरोध: प्रधानमंत्री की तस्वीर लेकर पूछा- ‘क्या इन्हें किसी ने देखा है?’

# ## Kanpur Zone

कानपुर: NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर जारी राजनीतिक विरोध के बीच कानपुर के बड़ा चौराहा पर NSUI ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर चौराहे पर पहुंचे और राहगीरों को तस्वीर दिखाते हुए सांकेतिक रूप से पूछा, “छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद ये लापता हो गए हैं, क्या किसी ने इन्हें देखा है?”

इस प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्र मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार का ध्यान छात्रों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करना बताया गया।

बड़ा चौराहा पर कुछ समय तक यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा। राहगीरों ने भी प्रदर्शन को देखा और कई लोग मौके पर रुककर इसकी जानकारी लेते नजर आए।

NSUI का कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। संगठन ने प्रदर्शन के जरिए अपनी मांगों और विरोध को सार्वजनिक रूप से रखने की कोशिश की।