बिल्कुल फ्री: अब आम जनता के लिए Jio ने शुरू कर दी ये सेवा, एक साथ जुड़ सकते हैं 100 लोग

Technology

कोरोना काल में अब लोग आॅनलाइन ऐप्स के माध्यम से मीटिंग्स कर रहे है। ऐसे में तमाम ऐप मार्केट में चल रहे हैं जिनका लोग सहारा ले रहे हैं। इसी रेस में अब रिलायंस जियो ने अपनी वेब कॉन्फ्रेंस ऐप ‘जियो मीट’ (Jio Meet) की सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी। इस ऐप पर एक बार में 100 लोग तक वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

आपको बता दें कि ये ऐप पहले भी चल रहा था पर इसका इस्तेमाल पहले सिर्फ जियो के कर्मचारी ही कर सकते थे। अब कंपनी ने इसे आम जनता के लिए खोल दिया है।

जियो मीट की वेबसाइट के मुताबिक, ‘इस ऐप के माध्यम से कॉन्फ्रेंस / बैठक / कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को मिलाकर 100 लोगों को एक बार में जोड़ सकता है।’ अधिकतर कॉन्फ्रेंस ऐप एक कॉल सत्र में ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए अलग से शुल्क भी ले रही हैं। ऐसे में जियो का कहना है कि वह ना तो इसके लिए कोई शुल्क ले रहा है और ना ही उसने सत्र विशेष के लिए समयसीमा का निर्धारण किया है।