गणेश विसर्जन में मस्त मगन होकर नाचीं जान्हवी कपूर, रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखे साथ

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) हाल में ही आपने जान्हवी कपूर को बेहद खूबसूरत से ग्लैमरस अवतार में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में देखा होगा। लेकिन क्या आपने उन्हें गणेश उत्सव में डांस करते हुए देखा? नहीं न, चलिए हम दिखाते हैं जान्हवी कपूर का मस्त मग्न होकर डांस करते हुए वीडियो। वह हाल में ही गणेश विसर्जन सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।

इस दौरान उनका वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डांस करती दिख रही है। हाल में ही अंबानी परिवार ने गणेश विसर्जन सेलिब्रेशन होस्ट किया। इस दौरान कई सेलेब्स बप्पा के विसर्जन के लिए पहुंचे। यहीं से Janhvi Kapoor का भी डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ थिरकती दिख रही हैं।

गणेश उत्सव में शामिल हुए थे सितारे

अंबानी परिवार ने हाल में ही गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत किया था। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे एंटीलिया पहुंचे थे। जहां शाहरुख खान, सलमान खान, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, रवीना टंडन, जूही चावला, रेखा, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, रश्मिका मंदाना, नयनतारा, एटली, बोनी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर से लेकर अनन्या पांडे समेत तमाम सितारे दिखे थे।

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई बवाल फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन दिखे थे। अब जल्द ही वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जल्द ही तेलुगू डेब्यू भी कर रही हैं। ये दमदार फिल्म ‘देवरा’ है, जिसमें वह जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल प्ले करेंगी।