क्या ट्रक ड्राइवर की स्ट्राइक राम मंदिर के कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए षड्यंत्र है?

# ## National
  • विपुल लखनवी ब्यूरो प्रमुख पश्चिमी भारत

(www.arya-tv.com) राम मंदिर के खिलाफ षडयंत्र है ट्रांसपोर्ट हड़ताल। आपसे पहले ही कहा गया था कि सावधान रहने की और षडयंत्र समझने की आवश्यकता है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के यज्ञ में आसुरी शक्तियों ने हड्डी डालना शुरू कर दिया है। अब इसी से जुड़ी ट्रांसपोर्ट हड़ताल को समझिए

ट्रांसपोटर्स हड़ताल करेंगे तो आम जनता को हर वस्तु की तंगी होगी। पेट्रोल पंप पर लाइन लगेगी आदि इत्यादि। जनता परेशान होगी। यानी राम मंदिर की खुशियों में खलल पड़ेगा।

इस देश की ट्रांसपोर्ट यूनियन पर किनका कब्ज़ा है? ये वही लोग हैं जो किसान आंदोलन के दौरान देश में अराजकता फैला रहे थे। सबसे ज़्यादा ट्रांसपोर्ट के व्यपार से कौन जुड़ा है?

देखिएगा… इस आंदोलन को सबसे ज़्यादा हवा कौन देंगे… वही दल जिनके रामद्रोही होने का पुराना रिकॉर्ड है। अब पूरा टूलकिट गैंग ट्रक ड्राइवर की मजबूरी बताएगा। लेकिन वो ये नहीं बताएंगे कि सड़क पर वाहन चलाने वाले हम और आप जैसे 95% लोग हैं।

नया कानून सब पर लागू होगा, फिर सिर्फ 5% को ही क्यों भड़काया जा रहा है? ये टूलकिट गैंग ट्रक ड्राइवर्स का रोना बतायेगा… लेकिन ये उन लोगों का दर्द नहीं बाटेंगे जिनके अपने ट्रकों के पहिये के नीचे रौंदे गए हैं।

नए कानून को करीब 10 दिन हो गए पास हुए। हड़ताल अब क्यों? राम मंदिर का डर इन असुर शक्तियों को भयभीत कर रहा है। आप खुद सोचिए… जब आप हाइवे पर वाहन चलाते हैं तो क्या ये ट्रक सबसे ज़्यादा कानून नहीं तोड़ते? अपने अनुभव के आधार पर सोचिए। क्या इन पर लगाम नहीं लगाया जाना चाहिए?

जान लीजिए, ये सब राम मंदिर के खिलाफ देश विरोधी और सनातन के दुश्मनों का षड्यंत्र है। अब आप वही गलती मत करना, जो आपने CAA विरोधी आंदोलन, किसान आंदोलन और पहलवान आंदोलन में की थी।