IPL 2023: फैंस ने दिनेश कार्तिक की लगाई क्लास, बोला- दिनेश कार्तिक तुम धोनी नहीं हो भाई

# ## Game

(www.arya-tv.com) आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। RCB व LSG के बीच का यह मुकाबला काफी रोमांचक था। आखिरी गेंद तक यह पता नहीं चल रहा था कि मैच कौन-सी टीम जीतेगी। आखिरकार, अंतिम बॉल पर लखनऊ सुपर जायंट्स  ने एक रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। जिसके बाद खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की सोशल मीडिया पर क्लास लग गई। फैंस ने कहा कि दिनेश कार्तिक तुम धोनी नहीं हो भाई।

दरअसल, हुआ यह था कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कर यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि मैच कौन जीत रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 5 रन की दरकार थी। आरसीबी की तरफ से पारी का आखिरी ओवर हर्षल पटेल फेंकने आए। उनके सामने थे जयदेव उनादकट।

हर्षल की पहली गेंद पर उनादकट ने एक रन लिया। जबकि अगली गेंद पर हर्षल ने मार्क वुड को आउट कर दिया। तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई 2 रन लेने में सफल रहे। इसके बाद चौथी गेंद पर भी बिश्नोई ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर हर्षल ने उनादकट को आउट कर दिया।

आखिरी गेंद पर आवेश खान हर्षल पटेल के आगे थे। ओवर की अंतिम गेंद आवेश के बल्ले पर नहीं आई। लेकिन उन्होंने दौड़ कर बाई के रूप में रन पूरा कर लिया। इस दौरान दिनेश कार्तिक अलर्ट नहीं थे। वह गेंद को कलेक्ट नहीं कर सके और लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच को जीत लिया।