BA-B.Ed के छात्रों ने प्रयागराज में डाली डकैती:जूस की दुकान में बनाई प्लानिंग

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) प्रयागराज में BA, B.Ed और पॉलिटेक्निक के छात्रों ने एक घर में डकैती डाली। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। माता-पिता ने पढ़ाई करने के प्रयागराज भेजा था। लेकिन, यहां इन्हें दूसरों को देखकर शौक लग गया। एपल मोबाइल, रिबॉक के चश्मा और महंगी घड़ी का। शौक ऐसा कि घर से जब पूर्ति नहीं हुई तो उधार लेना शुरू कर दिया। वह भी ब्याज पर। थोड़े दिन में ही पैसा और दबाव इतना बढ़ गया कि इन्होंने जूस की दुकान पर डकैती की योजना बना डाली। पुलिस ने जब इनको पकड़ा तो उसका भी सिर चकरा गया। क्योंकि, यह सभी पहली बार पकड़े गए थे।

घर की रेकी की, फिर डकैती की वारदात
प्रयागराज के फाफामऊ में 9 नवंबर को राम कुमार पांडेय के घर पर डकैती हुई। पुलिस ने 8 दिन बाद यानी 17 नवंबर को इस केस का खुलासा कर दिया। डकैती में 6 आरोपी छात्रों को पकड़ा गया है। यह सभी छात्र हैं। जो सबसे बड़ा है उसकी उम्र 26 साल है। बाकी, तीन की उम्र 18 और 19 साल। तफ्तीश में पता चला कि पूरी प्लानिंग के साथ इन्होंने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी छात्रों के पास से लूटे गई ज्वैलरी, नकदी, कार और बाइक समेत तमाम चीजें बरामद हो गई हैं। सबसे बड़ी बात ये कि आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला सिपाही का बेटा है।

सबसे पहले उन 6 छात्रों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने डकैती की वारदात की…

  • सचिन कुमार (23) निवासी अंगुरिहन पूरब नारा होलागढ़, प्रयागराज। (शिक्षा: BA, B.Ed)
  • सुशील उपाध्याय (19) निवासी ग्राम गौरा थाना दुबौलिया, बस्ती। (शिक्षा: ITI)
  • शिवा उपाध्याय उर्फ तरुण कुमार (18) निवासी ग्राम फैटवा, गौसपुर, थाना-कलवारी, बस्ती। (शिक्षा: इंटरमीडिएट​​​​​​)
  • अनुपम राय (20) निवासी ग्राम कठैड़ा, सिकंदरपुर बलिया। (शिक्षा: ग्रेजुएशन स्टूडेंट​​​​​​)
  • हर्ष सिंह (18) निवासी ग्राम सराय, कंधईपुर प्रतापगढ़। (शिक्षा: इंटरमीडिएट​​​​​​)
  • देवेंद्र कुमार मिश्रा (26) निवासी अंगुरियन होलागढ़ प्रयागराज। (शिक्षा: ITI​​​​​​)

जूस की दुकान पर बनी डकैती की योजना
प्रयागराज एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि फाफामऊ चौराहे पर एक जूस की दुकान है, जहां पर सुशील, शिवा, अनुपम और हर्ष अक्सर जूस पीने आते थे। यहीं पर उनकी दोस्ती हो गई। कम उम्र के यह लड़के कपड़ों, महंगे जूते, घड़ियां, आईफोन जैसी चीजों का शौक था। निशांत नाम के युवक ने अपने शौक पूरे करने के लिए जूस वाले से 2.80 लाख रुपए उधार लिए थे। ब्याज का 60 हजार जोड़कर कुल देय 3.40 लाख रुपए हो गए थे। निशांत की ओर से सुशील, शिवा, अनुपम और हर्ष ने जूस वाले को पैसे देने की गारंटी ली थी।