इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी का इस्तीफा:टेक महिंद्रा के होंगे अगले MD और CEO

# ## Business

(www.arya-tv.com)  इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। मोहित अब टेक महिंद्रा के मेनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ होंगे। मोहित जोशी जून तक इंफोसिस में काम करेंगे। मोहित जोशी पिछले 22 साल से इंफोसिस में काम कर रहे थे। वे साल 2000 में इंफोसिस से जुड़े थे।

इंफोसिस ने बताया है कि 11 मार्च, 2023 से मोहित छुट्टी पर रहेंगे और कंपनी के साथ उनका आखिरी दिन 09 जून, 2023 होगा। इंफोसिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मोहित के पास कंपनी के सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थ केयर, लाइफ साइंस बिजनेस की जिम्मेदारी थी।

20 दिसंबर ये संभालेंगे टेक महिंद्रा की कमान
मोहित जोशी को 20 दिसंबर 2023 से कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में डायरेक्टर बनाया जाएगा। मोहित जोशी 19 दिसंबर 2028 से कंपनी के एमडी पद को संभालेंगे। मोहित ने इंफोसिस से पहले ABN Ambro, ANZ Grindlays कंपनी में काम किया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया MBA
मोहित जोशी ने फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से MBA किया है। वहीं इसस पहले सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से हिस्ट्रर में ग्रेजुएशन किया था। मोहित साल 2014 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस के यंग ग्लोबल लीडर प्रोग्राम से भी जुड़े थे। इसके अलावा वह यंग प्रेसिडेंट ऑर्गनाइजेशन के भी सदस्य हैं।

हाल ही में रवि कुमार ने भी इंफोसिस से दिया था इस्तीफा
इससे पहले हाल ही में इंफोसिस के पूर्व प्रेसिडेंट रवि कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह आईटी कंपनी कॉग्निजेंट के सीईओ बन गए थे। रवि कुमार ने इंफोसिस में 20 सालों तक कंपनी के प्रेसिडेंट और सीओओ के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़ा दोनों कंपनियों का मुनाफा
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टेक महिंद्रा कंपनी का मुनाफा और आमदनी दोनों में बढ़ोतरी हुई थी। साल 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले साल 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,290 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,300 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी की आमदनी 13,130 करोड़ रुपए से बढ़कर 13,730 करोड़ रुपए हो गई।

वहीं इंफोसिस का प्रॉफिट भी बीती तिमाही में बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2022-23 की अवधि के दौरान नेट प्रॉफिट 13.4% बढ़कर 6,586 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, एक साल पहले की तिमाही में यह 5,809 करोड़ रुपए था। वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 6021 करोड़ रुपए था। सालाना आधार पर इंफोसिस का रेवेन्यू 31,867 करोड़ रुपए से 20% बढ़कर 38,318 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, सितंबर तिमाही के ₹36538 करोड़ से 5% बढ़ा।