प्रधानमंत्री ने मप्र के लिए दिया नया स्लोगन:MP अजब है, गजब है और सजग भी

# ## National

(www.arya-tv.com) इंदौर में 3 दिनी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के बाद बुधवार को 2 दिनी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली समिट का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में मप्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मप्र आस्था, आध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल डेवलपमेंट और एजुकेशन में अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है। ये समिट तब हो रही है जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो ये हमारा सिर्फ एस्पीरेशन नहीं बल्कि हर भारतीय का संकल्प है।

PM मोदी ने कहा- भारत विश्व के कई देशों से बहुत अच्छी स्थिति में है। भारत इस साल जी-20 ग्रुप में भी बढ़ती हुई इकॉनोमी वाला देश है। एक ताजा सर्वे में बताया गया कि विश्व के ज्यादातर इनवेस्टर्स भारत को पसंद कर रहे हैं। भारत इज ऑफ लिविंग एंड ईज ऑफ बिजनेस पर काम कर रहा है।

GIS के ताजा अपडेट्स…

  • अडानी ग्रुप ने मध्यप्रदेश में निवेश का प्रस्ताव दिया।
  • आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, CM शिवराज जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि पाव में चक्कर, मुंह में शक्कर और माथे पर बर्फ – यही जनप्रतिनिधियों के लिए मंत्र है। आपके शासन की शैली वाकई में सराहनीय है। दुनिया भर की इकॉनोमी चुनौती भरे मोड़ पर है। भारत की इकॉनोमी हमें भड़कती हुई, दमकती हुई दिख रही है। इसी सुनहरे अवसर पर भारत ने जी-21 की कमान संभाली है। आदित्य बिड़ला ग्रुप का कुटुम्ब दुनिया के 36 देशों में समाया हुआ है। मप्र देश का दिल है। देश का हृदय हमारा मप्र है। अगले 5 साल में 60 हजार करोड़ का निवेश मप्र में करेंगे। आदित्य बिड़ला ग्रुप हर कदम मध्यप्रदेश के साथ चलेगा।
  • एन चंद्रशेखर ने कहा, टाटा ग्रुप मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में इन्वेस्ट करने को लेकर विचार कर रहा है।

फोर्ड ग्रुप के चेयरमेन बोले- MP को अब ‘मॉडल प्रदेश’ कहा जाए…

फोर्ड मोटर्स ग्रुप के चेयरमेन अभय फिरोदिया ने कहा- मेरा और मेरा उद्योग का मप्र से 35 वर्ष से संबंध है। जब हम यहां आए तो भारत सरकार ने जबरन भेजा था। पहले 15 वर्ष कठिन थे। न पानी था, न बिजली। सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होती थी। अब मप्र बदल गया है। मप्र का जो उत्कर्ष हुआ उसके कई कारण हैं। पहला मुद्दा लोग हैं। मप्र के संस्कार और समाज मेरी दृष्टि से भारतीय मूल्यों से समृद्ध है। यहां आप कौन हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता। मप्र के लोगों का डेडिकेशन, कमिटमेंट सब उच्च कोटी की लगती है। मप्र के विकास में यहां की जनता का सबसे बड़ा योगदान है। इंदौर शहर को मैंने टूटा-फूटा गंदा देखा है। आज भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इसमें लोगों का इन्वॉल्वमेंट जबरदस्त है। किसी भी उद्योगपति को सोचना होगा ऐसा वातावरण कहां मिलेगा।

फिरोदिया ने कहा- दूसरी बात प्लेस है। मप्र सेंट्रल में है। जैसे भारत बढ़ेगा, मप्र भी बढ़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है। ये मप्र में सुधरा है। पॉलिसीज… सरकार किस तरह से इसे देखती है। ये भी देखना जरूरी है कि एम्प्लायमेंट स्टेबल है क्या? यहां की ब्यूरोक्रेसी ने भी उद्योग की तरफ आस्था से देखा और मदद करती है। तीसरी बात- मध्यप्रदेश को MP कहते हैं। मेरे मन में एक बात है कि मध्यप्रदेश को मॉडल प्रदेश कहा जाए। इसका नाम बदला जाए। यहां जो हुआ है वो मॉडल ही है।

PM मोदी- विभिन्न सेक्टर के रिफॉर्म पर ये कहा…

PM ने कहा- एक निर्णायक सरकार, सही नीयत से चलने वाली सरकार विकास को गति देकर दिखाती है। विकास के लिए सभी फैसले उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं। आपने भी देखा है हमने बीते 8 वर्षों में रिफॉर्म की स्पीड को बढ़ाया है। बैंकिंग सेक्टर में रिकैपिटलाइजेशन और गवर्नर से जुड़े रिफार्म हों, GST के रूप में वन नेशन वन टैग जैसा सिस्टम बनाना हो, छोटी-छोटी गलतियों को ठीक करना हो… ऐसे कई रोड़े हमने इनवेस्टमेंट के नजरिए से हटाए हैं।