यूएई में गिरफ्तार हुआ भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी, 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट था शामिल अबू बकर

National

(www.arya-tv.com) भारतीय जांच एजेंसियों ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी को UAE की एजेंसियों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जल्द भारत लाया जा सकता है। बता दें, 1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे।

2019 में भी हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में उसे यूएई में गिरफ्तार ​किया गया था और तब उसे भारत लाने में सफलता नहीं मिली थी। उस समय उसने कुछ ऐसे दस्‍तावेज पेश किए थे, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों को उसे छोड़ना पड़ा था।

भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल होने के लगभग 29 साल बाद, अबू बकर को यूएई से भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। अबु बकर पर भारत में ब्लास्ट के लिए RDX लाने का आरोप है। अबु बकर को अंडरव‌र्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। उसपर 1993 में मुंबई ब्लास्ट में शामिल होने के अलावा POK में विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने और आतंकियों को हथियार सप्लाई करने जैसे कई आरोप हैं।