वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस पर दबाव बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सीनेट ने रूस और उसके पेट्रोलियम उत्पादों के प्रमुख खरीदार देशों को निशाना बनाने वाले एक अहम प्रतिबंध विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच प्रमुख देशों से आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रावधान किया गया है। सीनेट ने ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ को 11 के मुकाबले 86 मतों से पारित किया। अब यह विधेयक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भेजा जाएगा। प्रतिनिधि सभा का सत्र 31 अगस्त को दोबारा शुरू होना है।
भारत समेत इन 5 देशों पर लग सकता है 100% शुल्क
विधेयक के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस के सबसे बड़े आयातक पांच देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का अधिकार देने का प्रस्ताव है।
