विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा: समझौते के बाद डेढ़ माह पहले आई थी ससुराल

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले उसका शव लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।विवाहिता डेढ़ माह पहले ही फैमिली कोर्ट में समझौता होने के बाद ससुराल लौटी थी। पुलिस के पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर परिजन शांत हुए।

ससुराल जाने के बाद विवाहिता की मायके वालों ने नहीं हुई थी बात

चिनहट कमता निवासी विनोद मोदी ने बताया कि बेटी अनीशा (25) की शादी वर्ष 2016 में गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी गुड्डू से हुई थी। दोनों ही परिवार मूलरूप से झारखण्ड के रहने वाले हैं। संजय पान की दुकान चलाता है। विनोद मोदी के मुताबिक गुरुवार रात को पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गई। जबकि यह संभव नहीं है। पति संजय और उसका परिवार बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उन लोगों ने ही उसको मार कर फंदे पर लटका दिया। यह लोग बेटी को फोन पर भी बात नहीं करने देते थे। समझौते के बाद से बेटी से कोई बात भी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार ने बताया कि तहरीर पर पति गुड्डू, ससुर अर्जुन मोदी, सास उमा देवी व दो भाई और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुड्डू और अर्जुन से पूछताछ की जा रही है।

दहेज को लेकर बेटी को पूरा परिवार करता था प्रताड़ित
परिजनों का आरोप है कि संजय शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में कार की मांग करने लगा। मांग पूरी न कर पाने पर संजय व उसके ससुराल वाले अनीशा को प्रताड़ित करने लगे। करीब चार वर्ष पूर्व अनीशा ने बेटी को जन्म दिया, इसके बाद ससुराल वाले और परेशान करने लगे।

डेढ़ माह पहले समझौते के बाद गई थी ससुराल
चाचा नरेश मोदी ने बताया कि अनीशा और गुड्डू के बीच तलाक को लेकर फैमिला कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। करीब ड़ेढ माह पहले आपसी समझौते के बाद वह अपने मायके गई थी। समझौते के बाद भी ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे।